Sunday, 1 November, 2026

वर्चुअल संसद में चलाया जा सकता है मानसून सत्र

राज्यसभा के सभापति व लोकसभा अध्यक्ष ने विकल्पों पर किया मंथन, समितियों की वर्चुअल बैठकें कराने की योजना पर भी हुई चर्चा
न्यूजवेव@ नईदिल्ली
राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति वैकया नायडू एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संसद के आगामी मानसून सत्र को आयोजित करने पर विचार विमर्श किया। राज्यसभा के सभापति के आवास पर हुई बैठक में दोनो सदनों के महासचिव भी शामिल हुये। कोविड-19 वायरस के खिलाफ लडाई लंबे समय तक जारी रहने की संभावनाओं को देखते हुये दोनों सदनों के संचालन में दीर्घकालिक विकल्प के रूप में टेक्नोलॉजी के जरिये वर्चुअल संसद चलाने की संभावना पर गंभीरता से विचार किया गया।

दोनो सदनों के पीठासीन अधिकारियों ने नियमित बैठकेें नहीं हो पाने पर टेक्नोलॉजी के माध्यम से संसद के सत्रों को चलाने की आवश्यकता जताई। चूंकि दोनो सदनों की कार्यवाही का आम जनता को सीधा प्रसारण किया जाता है, ऐसे में संसदीय कार्यों की गोपनीयता बनाये रखने की आवश्यकता नही है।
बैठक में दोनों महासचिवों को निर्देश दिये कि वे मानसून सत्र में संसद के केंद्रीय कक्ष का उपयोग किये जाने की संभावना की जांच करें ताकि सोशल डिस्टेसिंग सुनिश्चित की जा सकेे। अन्य विकल्पों में लोकसभा की बैठक केंद्रीय कक्ष में करवाने तथा राज्य सभा की बैठक लोकसभा कक्ष में करवाने पर भी विचार किया गया।
दोनो सभापतियों ने यह भी विचार किया कि विभिन्न राज्यों में कुछ सांसदों द्वारा क्वेरेंटाइन मापदंडों के कारण यात्रा नहीं कर पाने से सदस्यों की संभावित उपस्थिति का पता लगाकर ही नियमित सत्र बुलाना उचित होगा।

(Visited 261 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!