Friday, 26 April, 2024

प्रेस क्लब,कोटा मे गजेन्द्र व्यास की टीम को मिला बहुमत

वार्षिक आमसभा में कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष आगे बढ़ाया
न्यूजवेव @ कोटा
प्रेस क्लब कोटा की वार्षिक आमसभा में अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास की वर्तमान कार्यकारिणी को बहुमत से अगले दो वर्ष के लिए चुन लिया गया। कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष आगे बढ़ाकर इसी तरह प्रभावी संचालन करने का दायित्व सौंपा गया।
सचिव जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि आमसभा में अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास ने कार्यकारिणी को दो वर्ष के लिए पुनः संचालन करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन द्वारा पूर्ण बहुमत देकर फिर से वर्तमान कार्यकारिणी को संचालन करने का दायित्व सौंप दिया। सदस्यों द्वारा बहुमत देने की घोषणा के साथ ही सदन में करतल घ्वनि से स्वागत किया गया।
अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास की टीम में सचिव पत्रकार जितेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष प्रतापसिंह तोमर, सह सचिव गिरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रघुवीर कपूर शम्मी, सदस्य संजीव सक्सेना, नितिन शर्मा, मालसिंह शेखावत, रमेश गौतम, नीरज सिंह राजावत का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास ने सबका आभार जताते हुये कहा कि हमने लगातार दो वर्षों तक प्रेस क्लब से जुडे़ पत्रकार सदस्यों के हित में कार्य किये हैं, सभी पत्रकारों ने विश्वासपूर्वक हमें पुनः आर्शीवाद दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार दो वर्षों तक प्रेस क्लब और सदस्यों की मंशा के अनुरूप कार्य किये जाएंगे और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे।
सचिव जितेन्द्र शर्मा ने सचिव प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। कोषाध्यक्ष रघुवीर कपूर शम्मी ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। आमसभा में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार के.एल. जैन, सलीमुर्रहमान खिलजी, अनिल भारद्वाज, सुनील माथुर, सुबोध जैन, विशाल उपाध्याय, नीरज राजावत, जार के प्रदेशाध्यक्ष हरिबल्लभ मेघवाल, हरविंदर सिंह छाबड़ा ने अपने विचार रखे। संचालन सचिव जितेन्द्र कुमार शर्मा ने किया।

(Visited 406 times, 1 visits today)

Check Also

आपका एक-एक वोट देश को मजबूत करेगा – अमित शाह

न्यूजवेव @कोटा कोटा-बूंदी सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में शनिवार को भाजपा के …

error: Content is protected !!