Tuesday, 1 September, 2026

अमेरिकी टेरिफ 50% से घटकर 18% होने से भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशहित में दूरगामी कदम बताया
न्यूजवेव @ कोटा 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत की टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर देना भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शुभ संकेत है।


मेहता ने कहा कि केंद्रीय बजट के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ एक व्यापार समझौते की घोषणा की है, जिसके तहत भारतीय वस्तुओं पर टेरिफ 50 % से घटाकर 18 % कर दिया गया है। इस घोषणा से दुनिया के दो सबसे बड़े देशों के बीच बीते कुछ समय से चले आ रहे व्यापारिक तनाव कम हो जायेंगे। अमेरिका ने रूसी तेल आयात से जुड़े दंडात्मक शुल्क को भी वापस ले लिया है। जिससे अब सिर्फ संशोधित 18 फीसदी ही लागू रहेगा। भारत अब रूस से महंगा तेल भी खरीद नहीं खरीदेगा।
सबसे ज्यादा फायदे में भारत
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बातचीत के बाद भारत को बड़ी टेरिफ कटौती घोषणा से अमेरिका के नए टैरिफ स्ट्रक्चर शुल्क संरचना के साथ भारत पड़ोसी अर्थव्यवस्थाओं से ज्यादा फायदे में रहेगा।
इन देशों पर सबसे ज्यादा टेरिफ
अमेरिका ने अभी चीन पर 37 %, ब्राजील पर 50%, दक्षिण अफ्रीका पर 30 %, म्यांमार पर 40% और लाओस पर 40% टेरिफ लागू की है। इसी तरह बांग्लादेश व वियतनाम पर 20 %, मलेशिया, कंबोडिया, थाईलैंड व पाकिस्तान पर 19 % टेरिफ है जबकि भारत पर सबसे कम 18 % टेरिफ रखी गई है। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े इस बात को दर्शाते हैं कि भारत के लिए संशोधित टैरिफ की दर उसे अमेरिका के सबसे प्रमुख सहयोगियों और व्यापारिक साझेदारों की सूची में ओर नजदीक लाता है।

(Visited 61 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!