न्यूजवेव @ कोटा
शिक्षा नगरी कोटा में क्वालिटी एजुकेशन देने के साथ ही कोचिंग विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से फिजिक्सवाला विद्यापीठ कोटा ने एक दिवसीय निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया। इस कैम्प में जिसमें 1000 से ज्यादा क्लासरूम छात्र-छात्राओं ने अपना हेल्थ चेकअप करवाया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा हाल ही में दिये गये दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुये संस्थान की स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस जागरूकता पहल का आयोजन किया। कोचिंग स्टूडेंट्स के लिये इस निशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प में हेल्थ जीनी, आरोग्य श्रीजी हॉस्पिटल एवं आनव डायग्नोस्टिक के चिकित्सकों ने जांच व परामर्श में सहयोग किया। इस कैंप में दंत चिकित्सक, नेत्र चिकित्सक एवं फिजीशियन ने बच्चों की निःशुल्क जांच की और उन्हें निःशुल्क परामर्श दिया। यह कैंप फिजिक्सवाला विद्यापीठ के आर्यभट्ट टावर और रामानुजन टावर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया।
फिजिक्स वाला विद्यापीठ के हेल्थ चेकअप कैम्प में 1000 स्टूडेंट्स ने जांच कराई
(Visited 187 times, 1 visits today)
News Wave Waves of News



