Wednesday, 23 September, 2026

आईआईटी मद्रासः 15 दिन में 183 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव

आईआईटी कैम्पस में लॉकडाउन लागू, लैब व अन्य विभाग बंद किये
न्यूजवेव@चेन्नई
आईआईटी, मद्रास में 1 से 15 दिसंबर तक कुल 183 स्टूडेंट्स कोरोना महामारी की चपेट में आने से कैम्पस में हडकम्प मच गया है। तेजी से बढती संख्या को देखते हुये आईआईटी मद्रास में 15 दिसंबर से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। साथ ही सभी विभाग एवं लेबोरेट्री को भी बंद कर दिया गया है। आईआईटी प्रोफेसर्स एवं स्टूडेंट्स वर्क फ्रॉम होम करते हुये ऑनलाइन क्लास से पढाई करेंगे।
आईआईटी प्रवक्ता के अनुसार, कैम्पस के 9 हॉस्टल्स में करीब 700 स्टूडेंट्स रह रहे हैं, इनमें से अधिकांश रिसर्च स्कॉलर हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे.राधाकृष्ण ने बताया कि 104 स्टूडेंट्स व अन्य स्टाफ अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अधिकतम स्टूडेंट्स के तेजी से कोरोना टेस्ट किये जा रहे हैं। यह सूचना मिलते ही देशभर के पेरेंट्स चिंतित हो गये जिनके बच्चे आईआईटी, मद्रास में स्टडी कर रहे हैं।

(Visited 215 times, 1 visits today)

Check Also

नीट गैस पेपर स्केम- मेहनत, मेरिट और भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़

वीपी पारीक न्यूजवेव @ नईदिल्ली त्वरित- पूरे परीक्षा प्रबंधन तंत्र की कमजोरी  भारत में चिकित्सा …

error: Content is protected !!