Friday, 29 March, 2024

AIIMS-MBBS के पेपर में छाया लोकसभा का चुुनावी रंग

25 मई की प्रथम पारी का मैमोरी बेस्ड पेपर एनालिसिस

न्यूजवेवकोटा

AIIMS-MBBS-2019 की शुरूआत 25 मई से हुई। परीक्षा प्रातः 9ः00 से 12ः30 तथा दोपहर 3ः00 से 6ः30 के मध्य 2 शिफ्टों में आयोजित की गई। AIIMS-MBBS परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी से 60-60 प्रश्न होते हैं। 10 प्रश्न जनरल नॉलेज तथा 10 प्रश्न तार्किक शक्ति से संबंधित होते हैं। परीक्षा 26 मई को भी दो शिफ्टों में होगी।
कोटा के अनंतपुरा परीक्षा केंद्र से पेपर देकर निकले विद्यार्थियों ने बातचीत में बताया कि इस बार AIIMS-MBBS-2019 के पेपर में भी लोकसभा चुनाव का असर दिखाई दिया। पेपर में लोकसभा चुनाव के चरणों की संख्या से जुड़ा प्रश्न पूछा गया। पश्चिम बंगाल, बिहार, असम तथा महाराष्ट्र को लोकसभा सीटों की संख्या के अनुसार आरोही क्रम में रखने पर एक प्रश्न पूछा गया। एम्स एमबीबीएस परीक्षा में 10 प्रश्न जनरल नॉलेज से पूछे जाते हैं। एम्स की मेरिट में शीर्ष रैंक के लिये निर्धारित करने में इन 10 प्रश्नों की विशेष भूमिका होती है।
मॉडर्न फिजिक्स तथा मैग्नेटिज्म से पूछे प्रश्न

कॅरिअर पॉइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि 25 मई को एम्स के पेपर में फिजिक्स में मॉडर्न फिजिक्स तथा मैग्नेटिज्म पर जोर रहा। मॉडर्न फिजिक्स में परमाणु संरचना, प्रकाश विद्युत प्रभाव, सेमीकंडक्टर तथा कम्युनिकेशन सिस्टम से प्रश्न पूछे गए। इलेक्ट्रोस्टेटिक्स, कैपेसिटर तथा करंट इलेक्ट्रिसिटी से अधिक प्रश्न पूछे गए। हिट एवं थर्मोडायनेमिक्स, प्रॉपर्टीज ऑफ मैटर तथा रोटेशनल मोशन से भी प्रश्न थे। यूनिट्स एंड डायमेंशन तथा वेक्टर्स जैसे महत्वपूर्ण टॉपिक्स से कोई प्रश्न नहीं पूछे जाने से स्टूडेंट चकित रह गये।
फिजिकल व इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री पर रहा जोर
फिजिकल केमिस्ट्री में सॉलिड स्टेट, इलेक्ट्रो केमिस्ट्री, केमिकल काइनेटिक्स तथा केमिकल थर्मोडायनेमिक्स से काफी प्रश्न पूछे गए। केमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ, पॉलीमर्स तथा बायोमॉलिक्यूल जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों के अनुसार आर्गेनिक केमिस्ट्री की तुलना में फिजिकल केमिस्ट्री तथा इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री से अधिक प्रश्न पूछे गये।
बायोलॉजी में एनसीईआरटी से बाहर के प्रश्न भी पूछे
बायोलॉजी के पेपर में एनसीईआरटी के बाहर भी प्रश्न पूछे गए। बायोलॉजी के विभिन्न भागों जैसे जेनेटिक्स, इकोलॉजी, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी तथा बायोटेक्नोलॉजी से संतुलित प्रश्न पूछे गए।
याद दिला दें कि AIIMS-MBBS का पेपर कम्प्यूटर बेस्ड होने से यह परीक्षार्थियों के हाथ में नहीं पहुंच पाता है। ऐसी स्थिति में परीक्षाथ्रियों से बातचीत कर मेमोरी बेस्ड ही पेपर विश्लेषण किया जाता है।

(Visited 178 times, 1 visits today)

Check Also

एलन स्कॉलरशिप एडमिशन टेस्ट (ASAT) 24 व 31 मार्च को

कक्षा 10 से 11 में जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए कक्षाएं 27 मार्च से न्यूजवेव …

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: