Sunday, 30 August, 2026

देश के प्रत्येक क्षेत्र में 37% वर्कफोर्स महिलाएं- डॉ स्वाति

मोशन में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
न्यूजवेव @ कोटा
मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने कहा कि समय के साथ समाज में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ रहा है। देश के हर सेक्टर में 37 प्रतिशत वर्क फ़ोर्स महिलाएं हैं। प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, चिकित्सा, प्रबंधन, लॉ, ऊर्जा, कला या संस्कृति हर क्षेत्र में महिलाओं के सामाजिक योगदान की स्वीकार्यता भारतीय समाज मे बढ़ी है।  वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोशन एजुकेशन कैम्पस में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहीं थे।

उन्होंने मोशन में विशिष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया। महिलाओं के सम्मान में खूब तालियां बजीं। कुछ सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। डॉ. स्वाति विजय ने कहा कि कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहम रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। देश का 37 प्रतिशत वर्क फ़ोर्स महिलाएं हैं। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमे यह अवसर देता है कि हम महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। 8 मार्च का दिन खासतौर से महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल महिला दिवस मनाते है। इसका मकसद महिलाओं को समाज में बराबरी से सम्मान दिलाना है।

(Visited 99 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!