Saturday, 7 November, 2026

कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी का जेट काउंसलिंग के लिए चयन

न्यूजवेव @ कोटा

राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर इस वर्ष कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी कोटा को ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट,2018 (जेट) काउंसलिंग में शामिल किया हैं।
सीपीयू के अकादमिक निदेशक डॉ.गुरूदत्त कक्कड़ ने बताया कि सीपीयू को जेट काउंसलिंग सूची में शामिल किए जाने से कृषि के क्षेत्र में सुनहरे भविष्य का सपना संजोने वाले विद्यार्थियों को कोटा में ही बेहतर विकल्प मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि साइंस स्टूडेंट्स को बीएससी एग्रीकल्चर एंड होर्टिकल्चर, फोरेस्ट्री एवं बीटेक (डेयरी एण्ड फूड टेक्नोलॉजी) में एडमिशन के लिए अब अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। राज्य में महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एण्ड टेक्नोलॉजी, उदयपुर द्वारा हाल में हुए ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट-2018 की काउंसलिंग प्रक्रिया में कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी, कोटा को शामिल करने के सरकार के आदेश जारी हुए हैं।

याद दिला दें कि कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर व हॉर्टिकल्चर में बीएससी व एमएससी डिग्री लेकर 90 प्रतिशत स्टूडेंट्स देशभर की प्रमुख कंपनियों में सलेक्ट हुए हैं। यहां एग्रीकल्चर में रिसर्च वर्क भी चल रहे हैं।

(Visited 327 times, 1 visits today)

Check Also

नीट गैस पेपर स्केम- मेहनत, मेरिट और भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़

वीपी पारीक न्यूजवेव @ नईदिल्ली त्वरित- पूरे परीक्षा प्रबंधन तंत्र की कमजोरी  भारत में चिकित्सा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!