Saturday, 4 July, 2026

सामाजिक सरोकारों में अग्रणी रहेगा मध्यप्रदेश प्रेस क्लब

रजत जयंती वर्ष: मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण समारोह में 21 ख्यातनाम हस्तियों को किया सम्मानित

रमेश ठाकुर
न्यूजवेव @ भोपाल

मध्यप्रदेश प्रेस क्लब ने राज्य सरकार के साथ मिलकर सामाजिक सरोकारों में सहयोग करने का संकल्प जताया। प्रेस क्लब के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष नवीन आनन्द जोशी ने कहा कि सरकार के साथ मिलकर समाज के विकास में मध्यप्रदेश प्रेस क्लब हमेशा सहयोग करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में विविध क्षेत्रों में सामाजिक सरोकारों की गतिविधियाँ संचालित करने के लिए क्लब की ओर से एक कैलेंडर तैयार किया गया है।

समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि समाज और सरकार में जहां भी कुछ गड़बड़ होती है, उसे उजागर करना पत्रकारिता का धर्म और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एक सरकार देश और प्रदेश की सम्पूर्ण प्रगति नहीं कर सकती, यह तभी संभव है जब समाज व सामाजिक संगठन भी विकास की राह में साथ खडे हो जाए।

21 हस्तियों को मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण सम्मान

प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को प्रेरणा देते हैं। मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण समारोह में पाकिस्तान से युद्ध के दौरान कारगिल में सेना का नेतृत्व करने वाले सेवानिवृत्त जनरल जीडी बख्शी, परम कम्प्यूटर की संरचना में शामिल कम्प्यूटर वैज्ञानिक चंद्रकांत राजू, चित्रकला विशिष्ट पहचान रखने वाले श्रेणिक जैन, आकाशवाणी के अतिरिक्त महानिदेशक पंडित राजशेखर व्यास, फिल्मकार गोविंद नामदेव, वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल, समाजसेवी अरविंद सदाशिव जोशी, फिल्म और टीवी के क्षेत्र में मप्र का नाम रोशन करने वाली दिव्यंका त्रिपाठी और कत्थक नृत्यांगना रागिनी मक्खर सहित 21 ख्यातनाम हस्तियों को मध्यप्रदेश रत्न से सम्मानित किया गया।

(Visited 323 times, 1 visits today)

Check Also

NEET(UG)2026 परीक्षा रद्द, 22.79 लाख परीक्षार्थी दोबारा देंगे परीक्षा

CBI करेगी NEET पेपर लीक मामले की जांच, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क से छूट न्यूजवेव@कोटा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!