Monday, 4 May, 2026

रेटिना फैलोशिप के लिये कोटा आ रहे युवा नेत्र चिकित्सक

सुवि नेत्र चिकित्सालय कोटा में केरल, बेंगलुरु, उदयपुर से पहुंचे युवा नेत्र चिकित्सक
न्यूजवेव @कोटा
देश के विभिन्न शहरों से युवा नेत्र चिकित्सक रेटिना फैलोशिप के लिये कोटा आ रहे हैं। इसी क्रम में सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेजर सेंटर, कोटा (Suvi Eye Hospital) में कैनाकेरी (केरल) से डॉ. दीजा एस. एस., बेंगलुरु से डॉ. हीमाजा सिंघाना तथा उदयपुर से डॉ.सुबोध सर्राफ ने यहाँ मेडिकल रेटिना फेलोशिप के लिए अपना पंजीयन करवाया है।
संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ.सुरेश पाण्डेय एवं डॉ. विदुषी शर्मा ने नए फेलोज का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान में रेटिना से संबंधित जटिल रोगों के निदान एवं उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कोटा अब नेत्र चिकित्सा शिक्षा और उन्नत नेत्र प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।
रेटिना विशेषज्ञ डॉ. निपुण बागरेचा के मार्गदर्शन में फेलोज को इनडायरेक्ट ऑप्थल्मोस्कोपी, एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन, रेटिनल लेजर फोटोकोएगुलेशन, बराज रेटिना लेजर सहित आधुनिक रेटिना उपचार पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही मोतियाबिंद की माइक्रो फेको सर्जरी, प्रीमियम लेंस इम्प्लांटेशन एवं लेसिक लेजर सर्जरी, फेकिक लेंस इम्प्लांटेशन जैसी उन्नत नेत्र तकनीकों का भी अवलोकन कराया जाएगा।
अब तक 30 चिकित्सकों को प्रशिक्षण
डॉ. एस. के. गुप्ता एवं डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि संस्थान द्वारा सभी फेलोज को उच्चस्तरीय क्लिनिकल अनुभव के साथ-साथ आधुनिक नेत्र चिकित्सा तकनीकों का समग्र प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं दे सकें। सुवि नेत्र चिकित्सालय कोटा में अब तक देश के विभिन्न राज्यों से आये 30 से अधिक युवा नेत्र चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस अवसर पर रेटिना फेलोज को डॉ. सुरेश पाण्डेय द्वारा लिखित ‘सीक्रेट्स ऑफ सक्सेसफुल डॉक्टर्स‘ एवं डॉ. निपुण बागरेचा द्वारा लिखित ‘प्रोडक्टिव डिस्कम्फर्ट‘ नामक पुस्तकें भेंट की गईं।

(Visited 31 times, 31 visits today)

Check Also

कोटा पुलिस अभिभावक के रूप में हर छात्रा के साथ – तेजस्विनी गौतम

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में शहर पुलिस अधीक्षक ने अनुभूति सेशन में छात्राओं को दिए टिप्स …

error: Content is protected !!