Friday, 11 September, 2026

डेढ़ लाख विद्यार्थियों ने दी एलन की ‘नीट से पहले नीट‘ परीक्षा

कोटा में 20 हजार 849 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
न्यूजवेव@ कोटा 
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की तैयारी के लिये ‘नीट से पहले नीट’ परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। इस परीक्षा में सभी कोचिंग संस्थानों के लगभग 1.50 लाख से अधिक स्टूडेंट्स विद्यार्थी शामिल हुए। गौरतलब है कि 3 मई को एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली नीट-यूजी, 2026 परीक्षा की मॉक तैयारी एवं विद्यार्थियों में प्रवेश परीक्षा का डर खत्म करने के लिए यह अनूठी पहल की गई।
एलन कोटा के प्रेसीडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को नेशनल लेवल पर अपनी तैयारी के परखने और सेल्फ असेसमेंट करने के लिए यह बड़ा प्रयास किया गया। यह परीक्षा देश के 412 परीक्षा केन्द्रों पर एक साथ आयोजित की गई जिसमें 1.50 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने तीन घंटे का पेपर दिया। अकेले कोटा में 20 हजार 849 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए।
कुमावत ने बताया कि परीक्षा से पूर्व परीक्षा देने से विद्यार्थी को किसी विषय या टॉपिक में कोई डाउट हो या रिवीजन में कुछ छूट गया हो तो उसे अगले 15 दिन में वह दूर करके अपनी तैयारी को और मजबूत कर सके।

(Visited 136 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!