Friday, 30 October, 2026

खबर का आकार देने की तड़प और संघर्ष आसान नहीं – मुख्यमंत्री

रमेश ठाकुर
न्यूजवेव @ भोपाल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार की भूमिका महत्वपूर्ण और वह लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्तम्भ है। पत्रकारिता सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि पत्रकारिता असाधारण और चुनौतीपूर्ण कार्य है। गलतियों को उजागर करने के लिए पत्रकार को विपरीत परिस्थितियों में भी दायित्व निर्वहन करना पड़ता है।

प्राकृतिक आपदा, साम्प्रदायिक तनाव और आतंकी घटनाओं की खबरों में कई बार पत्रकार को जान की जोखिम उठानी पड़ती है। सूचना को खबर का आकार देने की तड़प और संघर्ष आसान नहीं होता।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना में इलाज को 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रूपये, पत्रकारों की मृत्यु पर आर्थिक सहायता राशि एक लाख से बढ़ाकर 4 लाख रूपये और 25 लाख रूपये तक होम लोन पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान देने की घोषणा की। फोटोग्राफर का कैमरा क्षतिग्रस्त होने पर आर्थिक सहायता 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपये करने की घोषणा की।

इस अवसर पर जनसंपर्क मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों को रोज नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अंत में जनसंपर्क आयुक्त पी नरहरि ने आभार जताया। समारोह में सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, मुख्य सचिव बीपी सिंह, प्रमुख सचिव एस के मिश्रा सहित कई पत्रकार तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

(Visited 255 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!