Monday, 9 November, 2026

जीएसटी एनुअल रिटर्न और जीएसटी ऑडिट पर सेमिनार

न्यूजवेव @ कोटा
कोटा सीए ब्रांच की सिकासा कमेटी की ओर से रविवार को सीए स्टूडेंट्स के लिए जीएसटी वार्षिक रिटर्न एवं जीएसटी ऑडिट पर सेमिनार आयोजित की गई जिसमें 110 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए शशांक गर्ग एवं सिकासा कमेटी के चेयरमैन सीए प्रकाश चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021- 2022 के वार्षिक रिटर्न की अंतिम तारीख 31 दिसंबर, 2022 है, जिसमें सभी व्यापारियों को अपने पूरे वर्ष की गई एडजस्टमेंट को दिखाया जाता है। इसलिए सीए स्टूडेंट्स को जीएसटी वार्षिक रिटर्न किस प्रकार से भरा जाता है यह बताना अत्यंत आवश्यक है। सेमिनार में प्रमुख वक्ता सीए रोहित पाटोदी ने सभी स्टूडेंट्स के साथ सवाल-जवाब किये। इस मौके पर कोटा ब्रांच कोषाध्यक्ष सीए पंकज दाधीच, सीए राजेंद्र जैन जी समेत 110 से अधिक सीए स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

(Visited 227 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!