Sunday, 28 December, 2025

परवन बांध सिचाई परियोजना को तेजी से पूरा करेंगे-गहलोत

झालावाड में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चुनावी सभा

वसीम खान

न्यूजवेव झालावाड़

झालावाड़-बारां संसदीय सीट पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आमसभा से चुनाव प्रचार की सरगर्मी तेज हो गई। गहलोत ने कहा कि झालावाड और बारां जिले के लिए निर्माणाधीन परवन बांध सिंचाई परियोजना के लिये पिछली सरकार ने नाम मात्र का बजट दिया जिससे काम पूरा नहीं हो सका।अब कांग्रेस सरकार इसे तेजी से पूरा कराएगी ताकि किसानों को जल्दी इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे और उनके पुत्र 30 साल से यहां राज कर रहे हैं। यहां से ऐसा सांसद चुना जाता है जिसे झालावाड का नाम तक बोलना नहीं आता। ऐसा प्रत्याशी संसद में झालावाड की आवाज कैसे उठाएगा। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले 5 साल में कितने वादे पूरे किए। वे राम मंदिर और गोमाता को भूल गए। सेना को हथियार बनाया। राष्ट्रवाद का नाम लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा ने कहा कि झालावाड-बारां सीट राजसत्ता की प्रतीक बन चुकी है। इस सीट पर 5 बार सांसद रहने के बाद वसुंधरा राजे ने 2003 में मुख्यमंत्री बनने के बाद सारे वरिष्ठ नेताओं को किनारे धकेल कर पुत्र का राजतिलक कर दिया। सभा में प्रभारी मंत्री रमेश मीणा, जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा, कर्णसिंह राठौर व शाहाबाद विधायक निर्मला सहरिया, पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद शर्मा, मोहनलाल राठौर, मीनाक्षी चंद्रावत, पूर्व चेयरमेन मुबारिक मंसूरी, सुरेश गुर्जर ने विचार व्यक्त किए।

भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए
भाजपा जिला मंत्री गजेन्द्र चौरसिया, दांगी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीलाल दांगी, मंडल उपाध्यक्ष खानपुर बिरधीलाल सुमन, भाजपा रोजगार प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित वैष्णव, प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री शंभूसिंह पवार, भाजपा जिला मंत्री अलताफ नीलगर, भाजपा युवा मोर्चा के पुष्पेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय करीब दो दर्जन पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

(Visited 509 times, 1 visits today)

Check Also

India’s E-Retail Market is projected to reach $190 billion by 2030

Driven by Expanding Shopper Base and Emerging Business Models India solidifies its position as the …

error: Content is protected !!