Wednesday, 15 April, 2026

कोविड-19 पर मल्टीमीडिया गाइड ‘कोविड कथा‘ लॉन्च

नवनीत कुमार गुप्ता
न्यूजवेव @ नई दिल्ली
केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के 50वें स्थांपना दिवस पर 3 मई को कोविड-19 पर मल्टीमीडिया गाइड ‘कोविड कथा‘ को लॉन्च किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी स्वायत्त संस्थानों और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यालयों प्रमुखों से कोविड-19 के प्रकोप से निबटने पर बातचीत की। NCSTC ने गुवाहाटी स्थित डॉ. अनामिका रे मेमोरियल ट्रस्ट के साथ मिलकर कोविड कथा नामक मल्टीमीडिया गाइड प्रकाशित की है। जिसमें A से Z के अनुसार कोविड पर उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन रोचक चित्रों के साथ किया गया है।

NCSTC के प्रमुख डा. मनोज कुमार पटैरिया ने बताया कि कोविड कथा में अभिनव तरीके से उपयोगी जानकारी दी गयी है। इसमें कैरिकेचर के माध्यम से रोचक तरीकों से कोविड संबंधी जानकारी संकलित कर उससे संबंधित विडियो एवं वेबसाईटों के लिंक दिए गए हैं। कोविड कथा को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। कोविड कथा के लिए इस लिंक को देखा जा सकता है- https://dst.gov.in/news/covid-katha

डा. हर्षवर्धन ने इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करते हुए डीएसटी के 50वें वर्ष में प्रवेश करते ही स्वर्ण जयंती समारोह भी शुरू किया गया और पूरे वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों में तमाम गतिविधियों शुरू की गईं।

(Visited 439 times, 1 visits today)

Check Also

कोटा शहर आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा- जिला कलक्टर

नया सत्र : विभिन्न राज्यों से सपने साकार करने के लिए कॅरियर सिटी कोटा में …

error: Content is protected !!