Thursday, 5 November, 2026

सीए स्टूडेंट टेंलेंट सर्च स्पर्धा में सीए स्टूडेंट ने दिखाए हुनर

स्पर्धा – क्विज कांन्टेस्ट व प्रजेंटेशन में सीए स्टूडेंटस के बीच हुआ दिमागी मुकाबला

न्यूजवेव @ कोटा

सेंट्रल इंडिया सीए स्टूडेंट एसोसिएशन (सिकासा) के तत्वावधान में सीए कोटा ब्रांच में मंगलवार को सीए स्टूडेंट टेलेंट सर्च स्पर्धा-2018 का आयोजन हुआ। ब्रांच चेयरमैन सीए कुमार विकास जैन व महासचिव सीए नीतू खंडेलवाल ने बताया कि इस स्पर्धा में चार केटेगरी में सीए स्टूडेंट की प्रतिभा को परखा गया। क्विज कांटेस्ट में 2-2 टीमों के 24 राउंड हुए।

स्पर्धा के जज सीए अनीश माहेश्वरी ने कहा कि क्विज में विजेता 5 टीमें रीजनल लेवल पर कानपुर में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि टेलेंट सर्च स्पर्धा आईसीएआई की बोर्ड ऑफ स्टडीज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।

इसके बाद प्रजेंटेशन में जीएसटी, ऑटोमेशन, साइबर सिक्योरिटी, आईटीआर न्यू फॉर्म आदि ज्वलंत विषयों पर सीए स्टूडेंट्स ने विडियो प्रजेंटेशन प्रस्तुत किए। इस स्पर्धा के जज सीए सिद्धार्थ मित्तल, सीए दिनेश जैन व जेडीबी कॉलेज की लेक्चरर सपना बाटला ने विजेताओं की घोषणा की। इस मौके पर एक टीम ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। स्पर्धा में आईपीसीसी एवं आर्टिकलशिप कर रहे सीए स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

सिकासा चेयरमैन सीए शशांक गर्ग ने बताया कि आईसीएआई के देश में 5 रीजन हैं, टेलेंट सर्च कॉम्पिटिशन में जो टीमें रीजनल लेवल पर चुनी जाएंगी, वे 30 जून को दिल्ली में नेशनल लेवल पर फाइनल राउंड में भाग लेंगे। विजेताओं को 1 जुलाई को सीए दिवस पर राष्ट्रीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। गौरतलब है कि कोटा ब्रांच से इस समय 800 से अधिक सीए स्टूडेंट जुडे़ हुए हैं।

(Visited 310 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!