Friday, 30 October, 2026

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये जागरूकता प्रदर्शनी

न्यूजवेव @ कोटा
राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कोविड-19 विशेष जागरूकता अभियान के दूसरे चरण में 1 जुलाई को जिला कलक्टर ओम कसेरा ने सूचना केन्द्र सभागार में विशेष जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रदर्शनी में फोटो फ्लैक्स, बैनर के माध्यम से कोविड-19 संक्रमण से बचाव के उपायों को आम जनता को जागरूक किया गया है। पहले चरण में राजकीय, निजी संस्थाओं के अधिकारियों, कार्मिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने टीम भावना से प्रत्येक व्यक्ति को कोविड-19 संक्रमण की कड़ी को तोड़ने की कोशिश की गई। इन 10 दिनों में राजकीय विभागों के साथ ही महात्मा गॉधी नरेगा के कार्यस्थलों, चिकित्सा संस्थानों, बैंकों, औद्योगिक संस्थानों, पार्कों सहित अन्य सभी क्षेत्रों को भी शामिल किया गया।
शहर में यूनीपोल, सनबोर्ड, पोस्टर, फ्लैक्स आदि सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर आमजन को जागरूक किया गया। इसकी अभियान की सफलता को देखते हुए राज्य सरकार ने अभियान की अवधि 7 दिन और बढ़ा दी है।
इनका रखें विशेष ध्यान
उपनिदेशक हरिओम सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रदर्शनी में 26 पैनल्स एवं सनबोर्ड के माध्यम फोटो एवं राइटप्स से कोरोना से बचाव के संदेश दिये गये हैं। पैनल्स के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किये गये प्रयासों, मुख्यमंत्री की अपील, प्रवासी श्रमिकों की सकुशल घर वापसी, श्रमिक बंधुओं को रोजगार, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, मनरेगा के माध्यम से रोजगार, विशेषज्ञ डाक्टर्स की कमेटी द्वारा अपील, अपनाई जाने वाली सावधानियों, मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाये रखने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने आदि के बारे में जागरूकता संदेश दिया गया है। यह प्रदर्शनी 1 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक कार्यदिवसों में आम जनता के लिये खुली रहेगी।

(Visited 184 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!