Monday, 2 November, 2026

कोटा में पहली बार निःशुल्क ‘नए दृष्टिकोण वाला’ शिविर 11 मई से

छह दिवसीय शिविर में शरीर व मन की शक्तियों को जागृत करने के अभ्यास व अदृश्य आहार के माध्यम से देंगे आवश्यक पोषण
न्यूजवेव@ कोटा
सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा शहर में पहली बार निःशुल्क ‘नए दृष्टिकोण वाला’ शिविर 11 से 26 मई तक आयोजित होगा। फाउंडेशन से जुड़े माँ मैत्रेयी, तारिणी एवं शून्य ने बताया कि रोड नं.1 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एलन उत्सव वाटिका में आयोजित शिविर के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें निर्धारित संख्या में ही प्रवेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक एलन (मानधना) परिवार कोटा एवं भारत विकास परिषद कोटा, रोटरी क्लब कोटा, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज, कोटा व्यापार महासंघ, श्रीराम फर्टीलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड, डीसीएम एवं कोटा हॉस्टल एसोसिएशन्स सहित नगर की प्रमुख संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में यह निशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है।
एलन परिवार के डॉ. गोविंद माहेश्वरी ने बताया कि परम आलयजी की पहल पर सम्यक आहार, सम्यक नाभि झटका प्रयोग, सम्यक ध्यान एवं ऊर्जा निर्माण का प्रयास किया जाता है। इसका ध्येय प्रवचन नहीं प्रयोग है। शुरुआत के तीन दिन में 11 से 13 मई तक शरीर में आंतरिक शक्तियों को विकसित करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। इसके बाद 14 से 16 मई बाद के तीन दिनों में परम आलयजी स्वयं मन की शक्तियों को विकसित करने वाले सूत्रों को समझायेंगे। वे जिज्ञासाओं के जवाब भी देंगे।
स्वस्थ जीवन के लिये उपयोगी शिविर
उन्होंने बताया कि देश-विदेश में 300 से अधिक निशुल्क नए दृष्टिकोण वाले शिविर आयोजित हो चुके है। “नए दृष्टिकोण वाला शिविर“ एलन उत्सव वाटिका में प्रातः 6ः00 से 8ः00 बजे तक आयोजित होने जा रहा है जिसमें प्राचीन ज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान के समागम से शरीर को स्वस्थ, मन को आनंदित और चेतना की झलक के लिए सही आहार, सही व्यायाम, सही ध्यान के न केवल यूनिवर्सल सूत्र बताये जाएंगे, बल्कि उसके प्रयोग भी करवाए जाएंगे। इसके माध्यम से हजारों लोगों ने आसानी से 10-20-30 किलो वजन घटाया है और अपनी अनेक शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, थाइरोइड प्रॉब्लम, अस्थमा, डिप्रेशन, हार्ट प्रॉब्लम, माइग्रेन, कॉन्स्टिपेशन को अपने जीवन से बाहर किया है और अपने ब्रेन की शक्तियों को जगाकर जीवन की हर ऊंचाई को सरलता से प्राप्त किया है। शिविर में सही कॉम्बिनेशन वाला अदृश्य नाश्ता भी करवाया जाता है जो आपके भीतर हर तरह के आवश्यक तत्वों की पूर्ति करके आपके ब्रेन की शक्तियों को जगाने में सहायक होता है।

(Visited 228 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!