Thursday, 29 October, 2026

तीन निर्धन बच्चों की पढाई का सारा खर्च उठायेगा अभ्युदय उपकार फाउंडेशन

न्यूजवेव @भीलवाडा
भीलवाडा जिले में त्रिवणी संगम पर अभ्युदय उपकार फाउंडेशन, रीवा द्वारा पूज्य राकेश मिश्रा के मुखारविंद सेेेेेेेेेेेेेेेे आयोजित श्रीमद भागवत कथा के अवसर पर पांचवे दिन निर्धन बच्चों को शिक्षा सहायता जैसी मानव सेवा की अनूठी पहल की गई।


अभ्युदय उपकार फाउंडेशन की अध्यक्ष अनामिका ने बताया कि भीलवाडा जिले में मांडलगढ़ तहसील की रलायता पंचायत के हिदू सिंह खेडा गांव से एक निर्धन परिवार के तीन बच्चों सांवरिया लाल, कन्हैयालाल व गोपाल की स्थिति देखकर उनको अच्छी शिक्षा दिलाने की जिम्मेदारी फाउंडेशन ने ली है।
इस गांव के आदिवासी भील जाति के 6 से 8 वर्ष की उम्र के तीन बच्चों को आजीवन शिक्षा का संपूर्ण भार उठाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने गांव जाकर देखा कि इन बच्चों की परवरिश बहुत कठिनाइयाँ से हो रही थी। तीनों बच्चों की माँ जीवित नहीं होने और पिता शराब की लत के आदी होने के कारण उनके लालन पालन में भी आर्थिक परेशानी हो रही थी। उनको राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई।
इन तीनों बच्चों की स्थिति देखकर अभ्युदय उपकार फाउंडेशन की अध्यक्ष अनामिका को बेहद कष्ट एवं वेदना हुई। इन बच्चों का लालन पालन देखकर अध्यक्ष वात्सल्यमयी अनामिका का ममत्व भाव इन तीनों बच्चों के प्रति उमड़ा और उन्होंने संकल्प लिया कि इन तीनों बच्चों का पढ़ाई का सम्पूर्ण खर्च अभ्युदय उपकार फाउंडेशन जीवन पर्यंत उठाएगा। ये तीनों बच्चे आगे भविष्य में जो भी पढ़ाई करना चाहेंगे उसका सम्पूर्ण खर्चा संस्था उठाएगी। इससे बडे होकर वे अच्छे इंसान बन सकेंगे।
उन्होंने कहा कि संस्था का जो संकल्प है सेवा और उपकार हमारी पहचान है। सभी के सहयोग से ऐसे परोपकार कार्य निरन्तर जारी रहेंगे। संरक्षक पूर्व जिला कलक्टर रमेश चंद भंडारी ने कहा कि बच्चों के विकास के लिये अभ्युदय उपकार फाउंडेशन की इस पहल पर ग्रामीणों ने आभार जताया है।

(Visited 114 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!