Wednesday, 2 September, 2026

कोटा में कृषि महोत्सव हर साल मनाया जाये

न्यूजवेव@कोटा

शहर के दशहरा मैदान 24-25 जनवरी को हुए कृषि महोत्सव मेले से हाड़ौती के किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इसमें मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश के सहकारीता मंत्री उदयलाल आंजना, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया रहे।
कृषि महोत्सव मेले में कोटा, बूंदी, बारा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, टोंक एवँ दौसा जिले के 40, 000 से अधिक किसानो ने भाग लिया। इस मेले में खाद बीज, एग्री स्टार्ट अप बेक, कृषि मशनरी, डेयरी, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशु पालन विभाग की लगभग 250 स्टाल लगाई गई। जिसमे इंडियन पोटाश लिमिटेड की स्टाल किसानो में मुख्य आकर्षण रही। जिस पर हाड़ौती क्षेत्र के हजारो किसानों ने संपर्क कर कीटनाशकों की जानकारी ली।
इंडियन पोटाश लिमिटेड के सीनियर रीजनल मेनेजर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा किसानो को खेती की नई जानकारियाँ दी गई। स्टाल पर आई.पी.एल. के उत्पादों डीएपी, एमओपी, पोली हैलाइट, सिटी कम्पोस्ट, यूरिया नैनो, यूरिया का प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक सुहेल सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भव्य स्वागत किया। किसानों ने कहा कि ऐसे कृषि महोत्सव कोटा में प्रतिवर्ष हों, जिससे किसानों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा।

(Visited 222 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!