Saturday, 24 October, 2026

UPSC में एमपी टॉपर प्रदीप सिंह इंदौर से

न्यूजवेव @ इंदौर

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम- 2019 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसमें इंदौर के प्रदीप सिंह को ऑल इंडिया रैंक-26 मिली है। मध्य प्रदेश में वह स्टेट टॉपर रहा। सिंह पिछली बार भी ऑल इंडिया 93वीं रैंक लाने में सफल रहे थे। फिलहाल, वे इनकम टैक्स में असिस्टेंट कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।
*पिता पेट्रोल पंप पर जॉब करते थे,*
बेटे ने 16 घंटे रोज पढ़ाई करके सपना पूरा किया
लसूड़िया क्षेत्र में इंडस सैटेलाइट में रहने वाले प्रदीप सिंह के पिता पेट्रोल पंप पर जॉब करते थे। कई माह पहले उनकी नौकरी छूट गई थी। बैडमिंटन के शौकीन प्रदीप सिंह ने रोजाना 16 से 18 घंटे पढ़ाई की। कभी दोस्त की बरात में नहीं जा सके तो कभी 56 दुकान और सराफा मिस किया। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के आईआईपीएस से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई के दौरान ही प्रदीप रात में जाग कर 8-8 घंटे यूपीएससी की तैयारी करते रहे।

(Visited 397 times, 1 visits today)

Check Also

नीट गैस पेपर स्केम- मेहनत, मेरिट और भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़

वीपी पारीक न्यूजवेव @ नईदिल्ली त्वरित- पूरे परीक्षा प्रबंधन तंत्र की कमजोरी  भारत में चिकित्सा …

error: Content is protected !!