Saturday, 31 October, 2026

सुश्री अनिता चौहान आईएसटीडी की नेशनल प्रेसीडेंट निर्वाचित

न्यूजवेव @ नईदिल्ली
इंडियन सोसायटी फॉर ट्रेेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD) के वार्षिक चुनाव में कोटा की सुश्री अनिता चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गई है। सीडीएसएल (CDSL) द्वारा कराई गई ऑनलाइन निर्वाचन प्रक्रिया में देशभर से आईएसटीडी के 55 चेप्टर के सदस्यों ने भाग लिया। ई-पोर्टल पर मिले सर्वाधिक मतों के आधार पर अनिता चौहान को नेशनल प्रेसीडेंट घोषित किया गया। कोटा ज्ञानद्वार सोसायटी की संस्थापक चेयरमैन सुश्री अनिता चौहान आईएसटीडी कोटा चैप्टर की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. नटराज राय ने अनिता को बधाई देते हुये कहा कि आज शिक्षित युवाओं को देश के विकास में सहभागी बनाने के लिये सही प्रशिक्षण देने की आवश्यता बढ़ गई है। इसके लिये आईएसटीडी निरंतर मानव संसाधन के विकास पर जोर दे रही है।
आईएसटीडी कोटा चैप्टर के प्रेसीडेंट प्रो. अशोक कुमार शर्मा एवं सचिव साधना अग्रवाल सहित श्रीराम रेयंस के हेड वीके जेटली, जीडी पटेल, ओम कोठारी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. अमित सिंह राठौड सहित कोटा के उद्यमियों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने सुश्री अनिता चौहान को नेशनल प्रेसीडेंट निर्वाचित होने पर बधाई दी।
मानव संसाधन की सूत्रधार है ISTD
नेशनल प्रेसीडेंट सुश्री अनिता चौहान ने बताया कि आईएसटीडी की स्थापना अप्रैल,1970 में हुई थी। यह सोसायटी ट्रेेनिंग एंड डेवलपमेंट के इंटरनेशनल फेडरेशन (IFTDO) से संबद्ध है। यह संस्था शिक्षा, उद्योग, कृषि, कॉमर्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, उर्जा, सर्विसेस सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मानव संसाधन को प्रशिक्षित कर देश की अर्थव्यवस्था को सम्मुनत बनाती है। इसके नेशनल जर्नल में देशभर से प्राप्त उच्च स्तरीय रिसर्च पेपर प्रकाशित किये जाते हैं।
आईएसटीडी द्वारा उद्योग, व्यवसाय, बैंकिंग, सरकारी सेवाओं, प्रशासन, सुरक्षा, पॉवर, कृषि, स्वास्थ्य विभागों में कार्यरत 24 हजार अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिये राष्ट्रीय स्तर पर लर्निंग एवं स्किल डेवलपमेंट में डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा कोर्स भी प्रारंभ किये गये हैं।

(Visited 703 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!