Friday, 6 November, 2026

रेलवे में 37,277 पदों की भर्ती के लिये 1.37 करोड़ छात्र वेटिंग में

बेबसी- जब परीक्षा ही नहीं होगी तो रेलवे में नौकरी कहाँ से मिलेगी। परीक्षा तिथी घोषित करने के लिये याचिका दायर।
न्यूजवेव @ नईदिल्ली
देश के 1.37 करोड़ से अधिक छात्र इस बात से परेशान हैं कि रेलवे की RRB-NTPC,2019 परीक्षा आखिर कब हो पायेगी। यह परीक्षा पिछले एक साल से आवेदन के बाद भी नहीं हो पा रही है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा ने छात्रों के भविष्य को अनिश्चितता के अंधकार में धकेल दिया है।


भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड ने 28 फरवरी, 2019 को RRB-NTPC के 35,277 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली थीं। इसमें कुल 1.37 करोड़ छात्रों ने आवेदन दिया, जिसकी पहले चरण की परीक्षा सितंबर 2019 में कराने की बात कही गई।नोटिफिकेशन जारी किए लगभग 1.5 साल होने को आए हैं पर अभी तक ये परीक्षा नहीं हो पाई। इसके कारण कई छात्र बेरोजगारी के कारण डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। रोज कई छात्र इंटरनेट पर इस परीक्षा के लिये मैसेज करके तारीख के बारे पूछते है। लेकिन उनको कोई विश्वसनीय जवाब नहीं मिल रहा है। एक करोड़ से अधिक युवा छात्र कितनी पीड़ा और उदासी से गुजर रहे हैं वो लिखा नहीं जा सकता है।
उमंग स्टडी के शुभम कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के लिए ज्यादातर छात्र निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं, उनको पैसे की तंगी का भी सामना करना पड़ता है। परीक्षा में देरी से उन पर मानो समस्याओं का पहाड़ टूट पड़ा है। अगर रेलवे ने पहले ही स्पष्ट कर दिया होता तो उनकी उम्मीदों पर आघात नहीं होता। वे किसी और परीक्षा की तैयारी में जुट जाते।

(Visited 252 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!