Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the really-simple-ssl domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/newswave/domains/newswave.co.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Deprecated: tie_mega_menu_walker::display_element(): Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/newswave/domains/newswave.co.in/public_html/wp-content/themes/nw/framework/functions/mega-menus.php on line 326

Deprecated: tie_mega_menu_walker::display_element(): Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/newswave/domains/newswave.co.in/public_html/wp-content/themes/nw/framework/functions/mega-menus.php on line 326

Warning: Constant WP_DEBUG already defined in /home/newswave/domains/newswave.co.in/public_html/wp-config.php on line 93

Warning: Constant WP_DEBUG_LOG already defined in /home/newswave/domains/newswave.co.in/public_html/wp-config.php on line 94

Warning: Constant WP_DEBUG_DISPLAY already defined in /home/newswave/domains/newswave.co.in/public_html/wp-config.php on line 95
घर खड़ी कार से कर ली टोल टेक्स की वसूली
Thursday, 29 October, 2026

घर खड़ी कार से कर ली टोल टेक्स की वसूली

मंडाना टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की ऑनलाइन कटौती में की जा रही है गडबड़ी, वाहनचालकों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की शिकायत
न्यूजवेव@कोटा

नेशनल हाईवे-52 पर कोटा से दरा के बीच स्थित मंडाना टोल प्लाजा पर जबरन टोल वसूली की घटनायें बढती जा रही हैं। यूआईटी से सेवानिवृत्त अतिरिक्त नगर नियोजक एस एन गुप्ता ने बताया कि वे पिछले 15 दिनों से कोटा से बाहर नहीं निकले हैं, उनकी कार घर पर खडी है। लेकिन 30 जून रात्रि में उन्हें फास्ट टेग का मैसेज मिला कि आपकी कार संख्या आरजे-20 सीई 2099 का रात्रि 19ः12 बजे मंडाना टोल नाके पर टोल टेक्स 55 रूपये एक्सिस बैंक के फास्ट टेग से काट लिया गया है। यह मैसेज देख गुप्ता चौंक गये कि उनकी कार घर खडी है, ऐसे में गाडी नंबर से टोल टेक्स कैसे काटा जा सकता है।

Toll Message

उन्होंने इंटरनेट से मंडना टोल प्लाजा के हेल्पलाइन नंबर लेकर बात की तो वहां के कर्मचारी संदीप कुमार ने बताया कि आप गाडी नंबर, समय व ट्रांजेक्शन आईडी बताकर शिकायत दर्ज करवा दें, 2-3 दिन में आपको राशि लौटा दी जायेगी। गुप्ता ने बताया कि उन्हे टोल प्लाजा से जो मैसेज प्राप्त हुआ उसमें ट्रांजेक्शन आईडी नंबर तक नहीं दिया गया है। इस पर एक्सिस बैंक के हैल्पलाइन नंबर 18004198585 पर कॉल किया तो उन्होंने 22 अंकों की ट्रांजेक्शन आईडी नोट करवा दी। जब शिकायत नंबर पूछा गया तो SR 220000000000450637 (20 अंकों) का शिकायत नंबर बताया गया।
गाडी नंबर से जांच के बाद जवाब मिला कि आपकी कार टोल प्लाजा से नहीं गुजरी है, इसलिये अगले 2-3 कार्यदिवस में उक्त राशि लौटा दी जायेगी। लेकिन कोई भी अधिकारी यह जानकारी नहीं दे सके कि घर पर खडी कार का टोल टैक्स कैसे काट लिया गया। गुप्ता ने कहा कि ऐसा अन्य कई वाहनचालकों के साथ भी हो चुका है। कोटा के वाहनचालकों ने केंद्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से झालावाड रोड़ पर मंडाना टोल प्लाजा द्वारा की जा रही अवैध डिजिटल टोल वसूली की जांच करने की मांग की है।
वाहन चालकों ने बताया कि आनॅलाइन शिकायत दर्ज करवाने के लिये एनएचएआई द्वारा मंडाना टोल प्लाजा से जुडे़ अधिकारियों ने मोबाइल नंबर दिये गये हैं वे 2019 में ही वहां से काम छोड चुके हैं। कोटा शहर के सैंकडों वाहन चालक मंडाना टोल प्लाजा द्वारा की जा रही धांधलियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवा चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

(Visited 296 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!