Monday, 2 November, 2026

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को एलन में मिलेगी नीट की निःशुल्क कोचिंग

– एलन शिक्षा संबल अभियान : तीसरे सत्र के पंजीयन प्रारंभ, एलन कोटा में 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ नीट की निःशुल्क कोचिंग
– एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास द्वारा निःशुल्क भोजन व आवास व्यवस्था भी।

न्यूजवेव @कोटा


सरकारी स्कूलों में पढने वाले बच्चों के लिये खुशखबर। एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में प्रारंभ किये गये ‘एलन शिक्षा संबल अभियान’ के तीसरे सत्र में नीट की निःशुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई।
एलन परिवार के पितृ पुरुष स्व.लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी की 43वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ.गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी व डॉ.बृजेश माहेश्वरी ने संकल्प कैम्पस में पोस्टर विमोचन के साथ इसकी शुरुआत की। सभी इच्छुक विद्यार्थी https://lnmpnyas-org/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
निदेशक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि इस योजना के तहत उत्तर भारत के हिन्दी भाषी प्रदेशों के सरकारी स्कूलों के चयनित 126 विद्यार्थियों को नीट-यूजी परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग के साथ ही उनकीे आवास व भोजन व्यवस्था भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। इसमें 81 छात्राएं एवं 45 छात्र शामिल हैं। योजना के तहत एलन द्वारा कोटा में नीट-यूजी की एक साल के लिए निशुल्क क्लासरूम कोचिंग में 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है। साथ ही, एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से इन विद्यार्थियों के निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था भी की जायेगी।

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का प्रयास 

उन्होंने बताया कि पिताश्री एलएन माहेश्वरी ने हमेशा शिक्षा के लिए प्रेरित किया। वे सभी वर्गों के बच्चों की पढ़ाई के प्रति गंभीरता से मदद किया करते थे। उनके संस्कारों से प्रेरित होकर, उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए यह पहल शुरू की गई है। हिंदी माध्यम के अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक शिक्षा का उजियारा पहुंचाते हुए उनके सपने सच करना ही योजना का मुख्य ध्येय है।

शिक्षा संबल योजना के तहत मध्य भारत के राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड राज्यों के हिन्दी माध्यम के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन की वरीयता के आधार पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की तैयारी के लिए चुना जाता है। विद्यार्थियों को एलन कोटा के बारां रोड नया नोहरा स्थित सुपथ कैम्पस में निशुल्क कोचिंग दी जाती है। इसके साथ ही एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से निकट के हॉस्टल्स में निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था की जाती है। पहले वर्ष में 105 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा दी, जिसमें से 103 ने नीट क्वालीफाई किया। दो स्टूडेंट्स राजकीय मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत हैं। दूसरे वर्ष के विद्यार्थी नीट-2026 में प्रवेशित होंगे।

(Visited 80 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!