Friday, 30 October, 2026

राजस्थान को इंग्लैंड से दान में मिले दो ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

– HLL लाइफकेयर लिमिटेड, तिरुअनंतपुरम की मदद से एक झालावाड़ व दूसरा अजमेर पहुंचा।

– प्रत्येक प्लांट से 24 घन्टे में 7 लाख 20 हजार लीटर ऑक्सीजन पैदा होगी

न्यूजवेव@ झालावाड़/कोटा

कोरोना महामारी में तिरुअनंतपुरम की एक कम्पनी एच एच एल लाईफ़केयर लिमिटेड ने यूके से दो ऑटोमेटिक ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट मंगवाकर राजस्थान के दो जिलों झालावाड़ व अजमेर को निशुल्क दान में दिए हैं।
एचएलएल लाईफ़केयर लिमिटेड, तिरुवनंतपुरम की मदद से इसे एसआरजी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में लगाया जाएगा। राज्य में दूसरा प्लांट अजमेर में लगेगा। इससे 500 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन का उत्पादन किया जायेगा। दूसरे शब्दों में, इससे प्रतिदिन 7 लाख 20 हजार लीटर ऑक्सीजन पैदा की जाएगी।

गौरतलब है कि यूके से विश्व के सबसे बड़े कार्गो विमान से यह प्लांट दिल्ली पहुंचे। उसके बाद दिल्ली से सड़क मार्ग से इसे झालावाड़ पहुंचाया गया। NDRF की टीम ने एस्कॉर्ट करके प्लांट को झालावाड़ पंहुचाया। इस प्लांट से झालावाड़ सहित कोटा सम्भाग के रोगियों को कोरोना महामारी में बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुमति से इसे लगाया जा रहा है।

(Visited 386 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!