Sunday, 1 November, 2026

राजस्थान के प्रशासनिक ढांचे में उच्चस्तरीय बदलाव

राज्य में 40 आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी

न्यूजवेव @ जयपुर

राजस्थान में गहलोत सरकार ने सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद अगले दिन मंगलवार को 40 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए। सूची के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस राजीव स्वरूप, गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुदर्शन सेठी वन, पर्यावरण व खान विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव, वीनू गुप्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव, डॉ.सुबोध अग्रवाल उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर स्थान्तरित किए गए हैं।

आईएएस निरंजन कुमार आर्य वित्त व आबकारी विभाग में प्रमुख शासन सचिव, रोहित कुमार सिंह चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख शासन सचिव, डॉ. आर. वेंकटेश्वरन उद्यानिकी में प्रमुख शासन सचिव, तन्मय कुमार सिंचित क्षेत्र विकास, बीकानेर में कमिश्नर, अखिल अरोड़ा प्रमुख शासन सचिव सामाजिक न्याय विभाग, आईएएस आलोक प्रमुख शासन सचिव एमएसएमई, अपर्णा अरोडा प्रमुख शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात का कार्यभार देखेंगे।

आईएएस कुलदीप रांका अब प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व अध्यक्ष रीको, जयपुर होंगे। आईएएस राजन विशाल संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री एवं आईएएस अजिताभ शर्मा सचिव, मुख्यमंत्री, राजस्थान का कार्यभार देखेंगे।

श्रेया गुहा प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, नरेश पाल गंगवार प्रमुख शासन सचिव आयोजना, सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग होंगे। भास्कर आत्माराम सावंत शासन सचिव स्कूल शिक्षा, टी.रविकांत शासन सचिव कार्मिक विभाग, नवीन जैन, आयुक्त, श्रम व नियोजन विभाग, डॉ. समित शर्मा विशिष्ट शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य, जगरूप सिंह यादव विशिष्ट शासन सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय होंगे। कुछ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपे गए हैं।

मुक्तानंद अग्रवाल कोटा के नए कलक्टर

राज्य सरकार ने जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट, चुरू मुक्तानंद अग्रवाल को कोटा में जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट के पद पर स्थानांतरित किया है। जबकि कोटा जिला कलक्टर गौरव गोयल अब रीको, जयपुर में प्रबंध निदेशक होंगे।

(Visited 531 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!