Sunday, 20 September, 2026

दशहरा-दीवाली से पहले महंगे होंगे LED TV

केंद्रीय वित्त मंत्रालय लगाएगा 5% आयात शुल्क
न्यूजवेव @ नई दिल्ली
1 अक्टूबर से स्मार्ट कलर टीवी उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि 1 अक्तूबर से रंगीन टीवी और एलईडी में इस्तेमाल होने वाले ओपन सेल पर 5 फीसदी आयात शुल्क लगेगा। इससे घरेलू निर्माण की लागत बढ़ जाएगी।
वित्त मंत्रालय सूत्रों के अनुसार, सरकार ने 2019 में ओपन सेल पर आयात शुल्क से एक साल की छूट दी थी। इसकी अवधि 30 सितंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। अवधि को आगे बढ़ाने का फिलहाल कोई विचार नहीं है, जिससे 1 अक्तूबर से 5% आयात शुल्क वसूली का रास्ता साफ हो जाएगा।
सरकार ने एक साल की छूट इस शर्त पर दी थी कि घरेलू टीवी-एलईडी निर्माता ओपन सेल का देश में ही निर्माण शुरू करें और आयात पर निर्भरता घटाएं। ओपन सेल का इस्तेमाल एलईडी में पिक्चर ट्यूब के तौर पर किया जाता है। अगर शुल्क लगा तो घरेलू निर्माण पर असर पड़ेगा और कंपनियां किफायती कीमत के लिए आसियान देशों से टेलीविजन आयात शुरू कर देंगी। 2019 में 7,000 करोड़ रुपये मूल्य के टेलीविजन का आयात किया गया था। हालांकि, दिसंबर 2017 से टेलीविजन आयात पर 20 फीसदी शुल्क लगता है।

(Visited 235 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!