Saturday, 24 October, 2026

स्वर्ण वाटिका में राधाकृष्ण थीम पर मनाया फागोत्सव

न्यूजवेव कोटा
स्वर्ण जयंति वाटिका पार्क समिति,दादाबाड़ी की ओर से शुक्रवार को पार्क में ‘फागोत्सव-2019’ पुष्पवर्षा के साथ मनाया गया। समिति की दीपलेश गुप्ता, रेखा जैन, सुनीता जैन व विभा जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली से पहले रंगारंग फोगोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में 6 दम्पतियों व 10 बच्चों को पुरस्कार दिये गये। फागोत्सव के अवसर पर पार्क में भजन मंडली ने होली के मधुर भजनों का गुणगान किया, जिस पर 120 से अधिक महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया।

इसके पश्चात् गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ फोगोत्सव में खुशियों के रंग बिखेरेे। समिति द्वारा दादाबाडी के स्वर्ण वाटिका पार्क में प्रतिवर्ष चार त्यौहार सामूहिक मनाये जाते हैं।

(Visited 493 times, 1 visits today)

Check Also

श्री पिप्पलेश्वर महादेव मन्दिर पर अष्टम प्राण प्रतिष्ठा पाटोत्सव 20 अप्रेल से

मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का होगा आयोजन न्यूजवेव@कोटा भगवान …

error: Content is protected !!