Sunday, 13 September, 2026

चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की लोकेशन मिली

इसरो के प्रयासों को सफलता, ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल तस्वीर भेजी
न्यूजवेव @ नईदिल्ली
इसरो वैज्ञानिकों को रविवार को चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की लोकेशन मिल गई है। लैंडर विक्रम चांद की सतह पर अपनी निर्धारित लोकेशन से पांच सौ मीटर की दूरी पर दिखाई दिया है। चांद के चक्कर काट रहे ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल तस्वीर भेजी है। यह जानकारी स्वयं इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने देशवासियों को दी है।

फिलहाल लैंडर से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है लेकिन उससे संपर्क करने की कोशिशें लगातार जारी हैं। इसरो अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही लैंडर से संपर्क कर लिया जाएगा। लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।
अचानक यह हुआ था
शुक्रवार-शनिवार रात को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के समय इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था। 13 मिनट 48 सेकंड तक सारी प्रक्रिया इसरोे वैज्ञानिकों के अनुसार चल रही थी। अचानक अंतिम डेढ़ मिनट में इसरो के कंट्रोल रूम से इसका संपर्क टूट गया। जिससे वैज्ञानिकों के चेहरे पर मायूसी छा गई थी। वह काफी देर तक लैंडर से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे लेकि

(Visited 427 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!