Sunday, 8 November, 2026

एलन ने राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा के पहलवानों को किया सम्मानित

न्यूजवेव@ कोटा
कोटा जिले में कक्षा-9वीं से 11वीं अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में श्री बजरंग व्यामशाला के पहलवानों ने चार पदक हासिल किए। कोटा आने के बाद सभी खिलाड़ी एलन के निदेशक नवीन माहेश्वरी से मिले और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बजरंग व्यायामशाला में खेल सुविधाओं एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान कोच रविन्द्र पहलवान भी साथ रहे।
अंतरराष्ट्रीय पहलवान व कोच रविंद्र पहलवान ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला वर्ग के 57 किलोग्राम भार वर्ग में कोटा की प्रिया शर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि 50 किलोग्राम वर्ग में प्रिया वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुषों के ग्रीको-रोमन स्टाइल के 77 किलोग्राम वर्ग में श्री बजरंग व्यामशाला के पहलवान ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं फ्री स्टाइल के 57 किलोग्राम वर्ग में नवीन गुर्जर ने कांस्य पदक हासिल किया है।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता आगामीे 19 से 22 अप्रैल तक आयोजित होगी, उसमें राजस्थान की ओर से प्रिया शर्मा और गुंजन शर्मा भाग लेंगे। इस अवसर पर श्री बजरंग व्यामशाला के अध्यक्ष माधाराम चौधरी, राष्ट्रीय कोच अमित यादव एवं वरिष्ठ पहलवान विक्रम पार्थ सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

(Visited 110 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!