Monday, 9 November, 2026

इंटेली ब्रेन की कल्चरल एंड कन्वोकेशन संध्या में थिरके बच्चे

न्यूजवेव @ कोटा

बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट पर केंद्रित एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट के प्री-नर्चर एंड कॅरियर फाउण्डेशन (पीएनसीएफ) विभाग द्वारा संचालित ‘इंटेली ब्रेन प्रोग्राम’ की कल्चरल एंड कन्वोकेशन संध्या सद्भाव परिसर में हुई। इस मौके पर एक भव्य समारोह में इंटेली ब्रेन प्रोग्राम की गतिविधियों में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

पीएनसीएफ डिवीजन के प्रभारी अमित गुप्ता ने एलन द्वारा प्रारंभ किए गए इंटेली ब्रेन प्रोग्राम के बारे में कहा कि बच्चों के ब्रेन को बचपन से समझ लेना जरूरी है। 90 फीसदी ब्रेन डेवलपमेंट 6 से 11 वर्ष की उम्र में हो जाता है। इंटेली ब्रेन के तहत इसे परखने का प्रयास किया जाता है।

एलन कॅरिअर इंस्टीट्यूट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सी.आर. चौधरी ने कहा कि पेरेंट्स खुद भी इंटेली ब्रेन प्रोग्राम की कड़ी से जुड़ जाते है। ताकि वे समझ सकें कि बच्चे की पेरेंटिंग कैसे की जाए, बेहतर परवरिश कैसे दी जाए, यह बताया जाता है। हम बच्चों ब्रेन को समझकर उसे उसी दिशा में आगे बढाएं तो उनकी क्षमता कई गुना बढ जाती है।

गुप्ता ने बताया कि इंटेली ब्रेन प्रोग्राम में ब्रेन डेवलपमेंट के लिए 6 से 8 वर्ष के स्टूडेंट्स को इंटेली सीड्स, 8 से 10 वर्ष के स्टूडेंट्स को इंटेली बड्स तथा 10 से 11 वर्ष तक के स्टूडेंट्स को इंटेली ब्लोसम्स केेटेगरी में रखकर एक्टिविटीज की जाती है।

समारोह में इंटेली ब्रेन में शामिल विद्यार्थियों ने आकर्षक डांस, सिंगिंग व ग्रुप डांस की मनभावन प्रस्तुतियां दी। कुछ बच्चों ने वाद्य यंत्रों से संगीत के सुर बहाए तो कुछ ने नाटक और प्रेरक कहानी सुनाई। अंत में सीड्स, बड्स और ब्लोसम तीन वर्गों में बच्चों को उपाधियां वितरित की गई।

(Visited 185 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!