न्यूजवेव @ कोटा
कोटा आयरन एंड स्टील मर्चेंट एसोसियेशन द्वारा शहर की बाढ़ पीड़ित बस्तियों के 600 से अधिक नागरिकों को तीन आश्रय स्थलों पर 22 व 23 सितम्बर को दोनो समय चाय, दूध व भोजन करवाया गया तथा 24 सितम्बर को भोजन पैकेट वितरित किये गए।

अध्यक्ष विनोद यादव तथा सचिव अजीत खण्डेलवाल ने बताया कि खंड गावड़ी के बाढ़ पीड़ितों को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, सिविल लाइंस, नयापुरा हरिजन बस्ती के पीड़ितों को मांटेसरी स्कूल, नयापुरा तथा दोस्तपुरा के बाढ़ पीड़ित परिवारों को ऑफिसर्स क्लब में दो दिनों तक दोनों समय गर्म भोजन करवाया गया।
जरूरतमन्दों को कपडे बांटे

एसोसियेशन के सह सचिव गणेश शारदा व सदस्य मुकेश जैन, प्रमोद गुप्ता, गौरव सिंघवी, संजीव जैन तथा महिलाओं ने भोजन व्यवस्था में सहयोग किया।उन्होंने बताया कि एसोसिशन द्वारा बस्तियों में जाकर जरूरतमन्दों को कपड़े तथा खाद्य सामग्री के राशन किट भी दिये गये।
(Visited 304 times, 1 visits today)
News Wave Waves of News



