Friday, 14 August, 2026

भाजपा नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में शुरु हुआ सदस्यता अभियान

न्यूजवेव @ कोटा
‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ की थीम पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में कोटा शहर में तलवंडी में सदस्यता प्रारम्भ की गई। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि सम्पर्क से समर्थन तक अभियान के माध्यम से समाज के हर तबके से प्रतिष्ठित लोगों को भाजपा से जोड़ा जा रहा है।

अभियान के दौरान नए मतदाताओं, महिला मतदाताओं, व्यापारियों और किसानों सहित सभी वर्ग के मतदाताओं को भाजपा से जोड़ा जाएगा। हर शक्ति केंद्र पर 200 महिलाओं को सदस्य बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान के दौरान ही 100 यूथ आइकॉन बनाए जाएंगे। सदस्यता अभियान के तहत जुड़ने वाले सभी नए सदस्यों को सूचीबद्ध किया जाएगा। विकास शर्मा ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। नए सदस्य बनने के लिए पार्टी पूरे जोश के साथ एकजुट होकर काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तथा जिला अध्यक्ष रामबाबू सोनी के आव्हान पर शहर में भाजपा के सभी मोर्चा, बूथ शक्ति केंद्रों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।कार्यक्रम में भाजपा के दीपक शर्मा, गोपाल गुप्ता, तलवंडी व्यापार के संघ के पूर्व अध्यक्ष मणिराज सिंह, कौशल सोनी, दिनेश दाधीच, उमेश कालिया, यतीश शर्मा, अंशुल कौशिक, युवा मोर्चा के अभिकर्ण श्रृंगी, राहुल सुमन आदि सदस्य उपस्थित रहे।

(Visited 117 times, 1 visits today)

Check Also

कोटा विश्वविद्यालय में जामवंत सीरीज पर नेशनल सेमिनार 8 मई को

दिवाथर्व विकास फाउंडेशन व कोटा विवि द्वारा ‘जामवंत की पुकार- खुद को पहचानो, राष्ट्र को …

error: Content is protected !!