Friday, 30 October, 2026

कोटा के दो धावक ‘LLR-2021’ में 150 किमी दौड़ेंगे

न्यूजवेव@कोटा
फिटनेस स्क्वायर रनिंग क्लब द्वारा इस वर्ष के अंत में लास्ट लोंग रनिंग ‘एलएलआर-2021’ आयोजित की जायेगी, जिसमें दो धावक कोटा से बारां एवं अगले दिन वापस बारां से कोटा पहुंचेंगे। दो दिन में वे 150 किलोमीटर लम्बी दौड़ पूरी करेंगे।


मंगलवार को पुलिस उप अधीक्षक कल्पना सोलंकी ने ‘एलएलआर-2021’ के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव एवं हैल्थ फिटनेस के लिये युवाओं, महिलाओं एवं पुरूषों को कुछ किमी नियमित दौड़ने की शुरूआत करनी चाहिये। ‘एलएलआर-2021’ कोटा से युवा धावक एवं रनिंग कोच अमित चतुर्वेदी एवं लेक्चरर रूचि साहू 150 किमी दौड़ने का संकल्प पूरा करेंगे। शहर के कई धावक कुछ किमी दूरी तक उनके साथ दौडकर उत्साहवर्धन करेंगे। शाम को बारां रनर्स क्लब द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत माथुर, नेशनल मैराथन श्रीमती अर्चना मूंदडा एवं घनश्याम मूंदडा ने बताया कि 30 दिसंबर को अंटाघर चौराहा, शहीद स्मारक से प्रातः 5 बजे कोटा से दोनो धावक दौड़ प्रारंभ करेंगे। वर्ष के अंतिम दिन वे बारां से रवाना होकर शाम 5 बजे शहीद स्मारक, कोटा पर अपनी लम्बी दौड़ का समापन करेंगे। इस अवसर पर कोटा रनर्स क्लब द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा।

(Visited 319 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!