Saturday, 22 August, 2026

कैट वीमेन विंग की महिलाओं ने लोकसभा में देखी बजट परिचर्चा

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का आभार जताया
न्यूजवेव @ नई दिल्ली
कैट महिला विंग, कोटा के तत्वावधान में 70 प्रोफेशनल महिला सदस्यों ने “वीमेन लीडर्स फैलोशिप टूर टू लोकसभा” के अंतर्गत संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही को देखा और केंद्रीय बजट पर चल रही परिचर्चा को ध्यान से सुना।


कैट (CAIT) वीमेन विंग कोटा की अध्यक्ष नीलम विजयवर्गीय ने बताया कि लोकसभा पहुंचकर प्रोफेशनल महिलाओं द्वारा केंद्रीय बजट पर चर्चा एवं संसदीय कार्यवाही को लाइव देखना प्रेरणादायक और शैक्षणिक अनुभव रहा। इस अवसर पर सभी महिला सदस्यों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का अभिनंदन कर उनका आभार व्यक्त किया। संस्था द्वारा आयोजित इस फैलोशिप टूर से महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व, निर्णय-प्रक्रिया एवं सामाजिक-आर्थिक विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम फैलोशिप टू लीडरशिप की भावना से एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
इन महिला सदस्यों ने भाग लिया


संस्था की सचिव भाविका प्रीतरमानी ने बताया कि इस टूर में नीलम विजयवर्गीय, प्रिया सिंह, मानसी सिंह, साक्षी सिंह, लक्ष्मी छाबड़ा, सुहानी कुम्भारे, नेहा प्रकाश, सुनीता विजय, जूही शर्मा, सोनाक्षी विजय, दिव्याना विजय, लक्षिता विजय, पूर्विका अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, गरिमा जैन, चित्रांगी अग्रवाल, कीर्ति विजयवर्गीय, उर्मिला विजय, शिल्पी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, मीनाक्षी जांगिड़, पूजा गेरा, रक्षा नरूका, अनीता शर्मा, श्वेता खंडेलवाल, नूतन सोनी, डॉ. अपर्णा शर्मा, डॉ. श्वेता साहू, डॉ. समता भारद्वाज, डॉ. अनुराधा गौतम, डॉ. श्रुति शर्मा, चमेली गौतम, डॉ. शुभी गुप्ता, ध्वनि माहेश्वरी, डॉ. दीपिका, भाविका प्रीत रमानी, अनिशा सुखवानी, जानवी, रिंकू विजय, काव्या विजय, स्वाति गुप्ता, नेहा जैन, सुमन गोयल, चंदा ठाकुरिया, सीमा अग्रवाल, अनीता सेठी, दिव्या जैन, सुलेखा जैन, किरण गुप्ता, प्रतिभा चतुर्वेदी, अनामिका जैन, पल्लवी गुप्ता, दीपांशी गुप्ता, पारुल नाथ, संगीता जैन, आकांक्षा गुप्ता, साक्षी शर्मा, ललिता टोंग्या एवं कीर्ति गोयल शामिल रहीं।

(Visited 154 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!