Friday, 30 October, 2026

सीपीयू के लॉ स्टूडेंट्स केद्रीय कारागृह में कैदियों से मिले

न्यूजवेव@ कोटा
कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी कोटा के लॉ डिपार्टमेंट स्टूडेंट्स ने केंद्रीय कारागृह का विजिट किया और जेल की व्यवस्थाए व कानूनी प्रक्रियाओं की लाइव जानकारी ली। सीपीयू स्टूडेंट्स ने जेल के अंदर कैदियों के रहने, कोर्ट के आदेश पर जेल में बंद करने से लेकर जमानत पर रिहा करने सहित कई व्यवस्थाओं को करीब से देखा। इस दौरान जेल उपअधीक्षक श्रवण लाल जाट ने लॉ स्टूडेंट्स को अहम जानकारी दी। जेल के मनोरंजन कक्ष में कैदियों द्वारा तैयार ऑर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने देशभक्ति गीत व बॉलीवूड गीतों की प्रस्तुति दी। संगीतमय माहौल में इन कैदी कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षक का केंद्र रही।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र अग्रवाल ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने वाले कैदियों के बारें में बताते हुए सीआरपीसी की धाराओं व अधिकार समझाए। जेल उपअधीक्षक ने स्टूडेंट्स को जेल की भोजनशाला, नशा मुक्ति केंद्र, जेलवाणी का निरीक्षण करवाया। नशा मुक्ति केंद्र में समाजसेवी डॉ. आरसी साहनी ने नशा मुक्ति के उपाय बताये। इस दौरान एक कक्ष में सजायाप्ता कैदियों द्वारा किए जाने वाले सिलाई, बुनाई, टॉयलेट क्लिनर व अन्य हेंडीक्राफ्ट कार्य को लाइव दिखाया। लॉ डिपार्टमेंट की एचओडी मिथलेश मालवीय, कुनाल रोहिड़ा, शैलेष शर्मा, मानसी शर्मा ने कानूनी जानकारी दी। जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि कोटा में जेल में व्यवस्थाएं दुरूस्त करने तथा केदियों को स्वरोजगार से जोड़ने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

(Visited 250 times, 1 visits today)

Check Also

नीट गैस पेपर स्केम- मेहनत, मेरिट और भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़

वीपी पारीक न्यूजवेव @ नईदिल्ली त्वरित- पूरे परीक्षा प्रबंधन तंत्र की कमजोरी  भारत में चिकित्सा …

error: Content is protected !!