Friday, 23 October, 2026

कॅरिअर पॉइंट गुरूकुल में हुआ रंगारंग विदाई समारोह

न्यूजवेव @ कोटा
एजुकेशन सिटी के कॅरिअर पॉइंट गुरूकुल स्कूल में मंगलवार को 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॅरिअर पॉइंट गुरूकुल के जनरल मैनेजर संजय गुप्ता, प्रिंसिपल श्रीमती मिनल वसल एवं एडमिन हेड मधुकर गुप्ता ने सभी विद्याथियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये आशीर्वचन के रूप में तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। विदाई समारोह में गुरूकुल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जूनियर विद्याथियों ने मनोहारी नृत्य, गायन, वाद्य यंत्रों पर सुरीले वादन के साथ वरिष्ठ छात्रों को भावभीनी विदाई दी और कॅरियर में उनकी अच्छा सफलता के लिये कामना की।
भव्य समारोह में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता व आकर्षक पोशाक के आधार पर मिस गुरूकुल-राजनंदनी शाह, मिस्टर गुरूकुल-मीर फैज़ल, मिस पॉपुलर-सेरील उप्रेती व मिस्टर पॉपुलर आर्यन शर्मा, मिस चारमर-संस्कृति पुरी व मिस्टर चारमर-जयप्रकाश, मोस्ट कॉन्फिडेंट-ऋषभ सिंह, मिस कॉन्फिडेंट-तृषा सिंह, मिस्टर फोटोजेनिक -तल्हा व मिस फोटोजेनिक वैष्णवी त्रिपाठी को पुरस्कृत किया गया। जनरल मैनेजर संजय गुप्ता ने कहा कि गुरूकुल में मिली शिक्षा एवं संस्कारों के साथ विद्यार्थी जीवन में अपने मनपसंद क्षेत्र में एक सफल इंसान बनने का प्रयास करे। प्रिसिपल मिनल वसल ने विद्यार्थियों के भावी जीवन में सफलता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें मोमेंटो भेंट किए।

(Visited 224 times, 1 visits today)

Check Also

नीट गैस पेपर स्केम- मेहनत, मेरिट और भविष्य के साथ क्रूर खिलवाड़

वीपी पारीक न्यूजवेव @ नईदिल्ली त्वरित- पूरे परीक्षा प्रबंधन तंत्र की कमजोरी  भारत में चिकित्सा …

error: Content is protected !!