Friday, 30 October, 2026

कैलाश चंद दलाल खाद्य पदार्थ कन्वेसिंग एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित

न्यूजवेव @कोटा

खाद्य पदार्थ कन्वेसिंग एजेंट्स एसोसिएशन, कोटा के वार्षिक चुनाव गुरूवार को भीतरिया कुंड उद्यान पर सम्पन्न हुये जिसमें श्री कैलाश चंद दलाल अध्यक्ष, श्री कमल जैन उपाध्यक्ष, श्री रतनलाल गोचर सचिव, श्री सत्यनारायण गुप्ता कोषाध्यक्ष एवं श्री लोकेश जैन सह-सचिव निर्वाचित घोषित किये गये।

एसोसिएशन में भामाशाह मंडी के 61 सदस्यों ने भाग लिया। गौरतलब है कि श्री कैलाश चंद दलाल चौथी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गये हैं। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

(Visited 69 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!