Saturday, 7 November, 2026

कोटा के अमित ने 12,500 फीट पर लहराया तिंरगा

न्यूजवेव @कोटा

शहर के युवा मैराथन व रनिंग कोच अमित चतुर्वेदी ने उत्तराखंड में हिमालय पर्वत पर केदारकंठा ट्रैक को निर्धारित समय मे पूरा कर 12500 फीट ऊंची पर्वतमाला पर तिरंगा लहराया।


अमित ने बताया कि अन्य राज्यों के ट्रेकर्स के साथ ग्रुप में 20 दिसम्बर को कड़ाके की सर्दी में उत्तराचंल के कोटगांव से सीधी चढ़ाई शुरु की और चुनौतीपूर्ण रास्तों से गुजरते हुये 23 दिसंबर को सबसे अधिक उंचे शिखर पर पहुंचकर ट्रेक को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इस ग्रुप मे महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक व राजस्थान से कुल 26 ट्रैकर्स शामिल हुए। जिसमें 5 महिलायें भी शामिल थीं।
अमित ने बताया कि बर्फीली पहाड़ियों पर रात का तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, जिससे ऊंचाई पर चढ़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पडा। अंतिम दिन सुबह 4ः30 बजे जब उन्होंने ट्रेकिंग शुरू की तब तापमान माइनस 10 डिग्री रहा। सुबह 7ः15 बजे पर्वतमाला के उच्च शिखर पर पहुंचने के बाद सूर्योदय देखना सभी ट्रेकर्स के लिए जीवन का अविस्मरणीय पल रहा।

(Visited 133 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!