Monday, 19 October, 2026

कोटा में 221 कोरोना पॉजिटिव में से 140 नेगिटिव हुए

न्यूजवेव@कोटा
कोटा जिले में अब तक 221 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं, लेकिन खुशी की बात यह कि 1 मई तक इनमें से कुल 140 रोगी अब नेगेटिव हो चुके हैं। जिसमे से 47 को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को 7 रोगियों को गर्वनमेंट हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। इनमें सादुल्ला s/o रहमतुल्ला 9 वर्ष, झालावाड़, शाहदत S/o अब्दुल हमीद 8 वर्ष चंद्रघंटा, शहीम पुत्र शाहनवाज 7 वर्ष तेलघर कोटा, नीरजा माथुर 75 वर्ष, रेलवे स्टेशन, महावीर 28 वर्ष, शीला कुमारी व मुस्तफा, पाटनपोल स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
याद दिला दें कि केंद्र सरकार द्वारा कोटा व झालावाड़ जिले को रेड जोन में घोषित किया गया है, जबकि बारां व बूंदी जिले ग्रीन जोन में होने से वहां के नागरिकों ने राहत की सांस ली।

(Visited 296 times, 1 visits today)

Check Also

स्वामी रामदेव को डॉ. सुरेश पाण्डेय ने भेंट की ‘शतायु भवः’ पुस्तक

योग गुरू स्वामी रामदेव ने एलन निदेशक राजेश माहेश्वरी को संस्कारित शिक्षा के लिये बधाई …

error: Content is protected !!