न्यूजवेव @ कोटा
एलन स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा शिक्षक दिवस पर संस्थान के चार कैम्पस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किये गये, जिसमें जरूरतमंदों के लिये 1074 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। सोसायटी अध्यक्ष मुकेश सारस्वत ने बताया कि एलन के इन्द्रविहार स्थित सबल कैम्पस में निदेशक नवीन माहेश्वरी ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया। यहां से कोटा ब्लड बैंक के सहयोग से 259 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष वी.के नागर, पार्षद गोपालराम मंडा, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित कई नागरिक मौजूद रहे।
जवाहर नगर के एलन सत्यार्थ कैम्पस में कृष्णा रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से 332 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कुन्हाड़ी स्थित लैंडमार्क सिटी के एलन सम्यक कैम्पस में पुलिस उप अधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ ने शिविर का उद्घाटन किया। यहां से 362 यूनिट रक्त एमबीएस हॉस्पिटल के ब्लड बैंक को दिया गया।
बारां रोड पर एलन सुपथ कैम्पस में श्रीराम ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर का उद्घाटन डीआईजी स्टाम्प नरेश मालव ने किया। यहां 121 यूनिट रक्तदान हुआ। इससे पूर्व भी एलन स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी द्वारा पुलवामा हमले के बाद शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर में 566 यूनिट रक्तदान किया गया था। अंत में एएसडब्ल्यूएस के रघुवीर सिंह ने सब रक्तदाताओं का आभार जताया।
एलन में जरूरतमंदों के लिये हुआ 1074 यूनिट रक्तदान
(Visited 442 times, 1 visits today)
News Wave Waves of News



