Friday, 30 October, 2026

एलन निदेशक नवीन माहेश्वरी DRUCC सदस्य नियुक्त

न्यूजवेव@ कोटा

मंडल रेल उपभोगकर्ता सलाहकार समिति (DRUCC) कोटा मंडल द्वारा एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी को वर्ष 2020-21 के लिए सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल 31 दिसम्बर 2021 तक रहेगा। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं सचिव मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति पश्चिम मध्य रेलवे ने पत्र जारी किया।

नवीन माहेश्वरी इससे पूर्व भी 2014 में ZRUCC, जबलपुर तथा इसके बाद लगातार DRUCC के सदस्य रहे हैं और कई बार कोटावासियों और स्टूडेंट्स के हित में मांग उठाई तथा सुझाव दिए। परीक्षा के दिनों में स्पेशल ट्रेन चलवाने की मांग भी माहेश्वरी द्वारा समय-समय पर की गई, जिसे रेलवे द्वारा मानते हुए स्टूडेंट्स की सुविधाओं के लिए प्रयास किए गए। इसके साथ ही कोटा में कई गाड़ियों के ठहराव तथा नई गाड़ियां चलवाने के लिए भी माहेश्वरी लगातार प्रयासरत हैं।

(Visited 834 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!