Sunday, 1 November, 2026

कोटा-बूंदी के 24 रेलवे स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई नेटवर्क की सौगात

न्यूजवेव @ कोटा
कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर अब यात्रियों को निःशुल्क वाई-फाई नेटवर्क सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर रेलवे मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कोटा जंक्शन व डकनिया सहित संसदीय क्षेत्र के सभी 24 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ यह योजना शुरू की गई है।

एजुकेशन हब कोटा में पढ़ाई के लिये विभिन्न राज्यों से आने वाले हजारों विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सभी छोटे स्टेशनों के आसपास ग्रामीणों को यह सुविधा मिलने से मोबाइल व लेपटॉप पर नेटवर्क मिलने का बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही इन स्टेशनों से गुजरने वाली गाडियों के यात्री निःशुल्क वाई-फाई सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि आज के युग में प्रत्येक यूजर मोबाइल के जरिये इंटरनेट से जुडा रहता है। वाई-फाई सुविधा उपलब्ध होने से वे रेलगाड़ियों के आवागमन, रिजर्वेशन आदि की जानकारी मोबाइल पर ही ले सकेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा प्रवास के दौरान लोगों से संवाद व जनसंपर्क को मजबूत करते हुये जनसुनवाई में उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिये विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हैं। व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद आम जनता के मुद्दों पर वे सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र के विकास के लिए चल रही योजनाओं की मॉनिटरिंग भी करते हैं। भी यहर वजह है कि राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने से कोटा-बूंदी को देश में नई पहचान मिल रही है।

पश्चिम रेलवे मंडल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य नवीन माहेश्वरी ने कोटा-बूंदी के सभी रेलवे स्टेशनों पर निःशुल्क वाई-फाई नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोटा आने-जाने वाले कोचिंग विद्यार्थियों को इससे बहुत लाभ मिलेगा।

(Visited 714 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!