Wednesday, 30 September, 2026

लोकतंत्र सेनानी संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति गठित

राजस्थान से देवराज बोहरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजेंद्र गहलोत महामंत्री चुने गये
न्यूजवेव @ कोटा
लोकतंत्र सेनानी संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति में राजस्थान से देवराज बोहरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य राजेन्द्र गहलोत राष्ट्रीय महामंत्री बनाये गये हैं।
लोकतंत्र रक्षा मंच, राजस्थान के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हनुमान शर्मा ने बताया कि दिल्ली के स्वर्ण जयंती सदन में देशभक्ति के वातावरण में विजय दिवस मनाया गया।

उन्होंने बताया कि देश में 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू कर लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया था। उस दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में देशभर में व्यापक स्तर पर जनांदोलन हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आव्हान पर विभिन्न संगठनों ने देश में शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह किये। जिससे इंदिरा गांधी की तानाशाही को झुकना पड़ा और 21 मार्च 1977 को आपातकाल हटाना पड़ा।
हनुमान शर्मा ने कहा कि आगामी तीन वर्ष के लिये लोकतंत्र सेनानी संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया गया है, जिसमे गणपत लाल शर्मा, बालचंद गर्ग, सोभाग नाहर ओर दिनेश खूंटेटा को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। शर्मा ने सभी लोकतंत्र सैनानियों का स्वागत करते हुये राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

(Visited 836 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!