Friday, 6 November, 2026

एसआर पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिये 15 मई से ‘सृजन’ कार्यशाला

न्यूजवेव @ कोटा

एस.आर. पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल एवं गीता परिवार द्वारा आगामी 15 से 20 मई तक बच्चों में संस्कार, साहस व चरित्र निर्माण के लिये अनूठी कार्यशाला ‘सृजन’ आयोजित की जायेगी। स्कूल निदेशक अंकित राठी ने बताया कि दो आयु वर्ग में होने वाली इस कार्यशाला में 3 से 7 वर्ष की उम्र के बच्चे डिवाइन वारियर्स ग्रुप-1 में एवं 8 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे डायनेमिक वारियर्स ग्रुप-2 में भाग लेंगे।

सृजन कार्यशाला में होंगी रचनात्मक एक्टिविटी


राठी ने बताया कि सृजन कार्यशाला में स्कूली बच्चों को बचपन से भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से संस्कार, श्लोक पाठन, थ्री-डी ड्राइंग, नैतिक शिक्षा पर आधारित फिल्में, परंपरागत खेलकूद, प्रेरक कहानियां, मनोरंजन, वैदिक गणित सहित ब्रेन जिम योग व प्रज्ञा संर्वधन जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दकनिया रेलवे स्टेशन के पीछे गोविंद नगर स्थित एसआर पब्लिक स्कूल परिसर में 3 से 7 वर्ष के बच्चों की 6 दिवसीय कार्यशाला प्रातः 8 से 11 बजे तक एवं 8 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों की कार्यशाला प्रातः 7ः15 से 11ः15 बजे तक होगी। इसके लिये 450 रू सशुल्क पंजीयन 7 मई तक करवा सकते हैं। 7 मई ंके बाद पंजीयन शुल्क 550 रू देय होगा। पंजीयन के लिये मोबाइल नंबर 8104275684 व 9314533133 पर संपर्क करें।

(Visited 215 times, 1 visits today)

Check Also

भाजपा की उप प्रधान जानकी बाई का मरणोपरांत नेत्रदान

न्यूजवेव @  मनोहर थााना नेत्रदान मनुष्य जीवन का सबसे पवित्र दान है। मरणोपरांत किसी नेत्रहीन …

error: Content is protected !!