Thursday, 5 November, 2026

शहीद मुकुट के घर पहुंची मुख्यमंत्री, बेटी को किया दुलार

न्यूजवेव @ कोटा
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को झालावाड़ जिले के लडानिया गांव पहुंचकर जम्मू कश्मीर के कुपवाडा में शहीद हुए पैराटूपर मुकुट बिहारी मीणा को श्रद्धाजंलि दी।


मुख्यमंत्री ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और पिता जगन्नाथ मीणा एवं भाई शभ्भू दयाल सहित सभी परिजनों को सांत्वना दी। वे शहीद की पत्नी वीरांगना अंजना मीणा से मिलीं उन्हें इस वज्रपात को सहने के लिए ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने शहीद की पांच माह की मासूम बेटी आरू को गोद में दुलार करते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान को ऐसे वीर सपूत पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी।

इस मौके पर सांसद दुष्यन्त सिंह, सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर, विधायक रामचन्द्र सुनारीवाल, जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी, एसपी आनन्द शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

(Visited 461 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!