Friday, 30 October, 2026

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) की पसंद यूएस व यूएई

सिकासा कमेटी द्वारा सीए विद्यार्थियों के लिए देश के बाहर प्रोफेशनल अवसरों पर सेमिनार
न्यूजवेव@ कोटा
कोटा सीए ब्रांच की सिकासा कमेटी द्वारा सीए स्टूडेंट्स के लिए देश के बाहर उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने के लिये सेमिनार आयोजन की गई, जिसमें 104 सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता सीए नवीन कुमार ने सीए एवं सीए स्टूडेंट्स को भारत के बाहर मौजूद अवसरों के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि सीए इंस्टीट्यूट वर्तमान में 27 देशों में 35 ब्रांच के माध्यम से भारत के सीए सदस्यों का नेतृत्व कर रहा है। इंस्टीट्यूट द्वारा उन सभी सीए की मदद की जाती है जो भारत के बाहर जाकर सीए प्रोफेशन को पहचान दिलाना चाहते है।

CA seminar at kota

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सबसे ज्यादा सीए यूएई और यूएस में अपनी सेवाएं दे रहे है। बाहर जाने के लिए वीजा की कार्रवाई से लेकर विदेशी कानूनों आदि की जानकारी दी गई।
कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए शशांक गर्ग एवं सिकासा कमेटी के चेयरमैन सीए प्रकाश चौधरी ने बताया कि नेशनल सीए इंस्टीट्यूट ने हाल ही में सीए रिजल्ट घोषित किया है। इस वर्ष कोटा से कई नए सीए बने है। ये सभी सीए आने वाले कल में सीए प्रोफेशन का नेतृत्व करेंगे। इस सेमिनार में सिकासा कोटा द्वारा नये सीए को विदेशों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई। इस मौके पर कोटा ब्रांच कोषाध्यक्ष सीए पंकज दाधीच, सीए साहिल बिरला और सीए सौरभ अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

(Visited 97 times, 1 visits today)

Check Also

भारत में युवा ही राष्ट्र की ताकत – मुकुल कानिटकर

संघ की शताब्दी वर्ष श्रृंखला में कोटा में युवा जिज्ञासा समाधन एवं संवाद कार्यक्रम न्यूजवेव …

error: Content is protected !!