Tuesday, 29 September, 2026

अन्नदाता को खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी- बिरला

न्यूजवेव @ कोटा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और खाद को लेकर किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। देश में खाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध है और वे कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं आने देंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मानसून के गति पकड़ने के बाद अब कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में खाद की मांग बढ़ रही है। कुछ स्थानों पर भण्डारण की समस्या के चलते खाद खत्म हो गई है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं कि खाद की कमी है।

उन्‍होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के कुछ ग्रामीण हिस्‍सों में खाद की आवश्‍यकता की बात जानकारी में आई है। वे सोमवार 25 अगस्त  को इस संबंध में केंद्रीय उर्वरक मंत्री डीवी संदानंद गौड़ा से बात कर खाद की समुचित मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

(Visited 231 times, 1 visits today)

Check Also

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान व राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ.भागवत

हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने पर उदयपुर में राष्ट्र चेतना का विराट संगम …

error: Content is protected !!