Friday, 19 June, 2026

भाया दम्पत्ति ने श्री बड़ा धाम बालाजी पर किया शिव अभिषेक

न्यूजवेव @ बारां

राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, समाज सेविका श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा सावन माह के दौरान शहरवासियों की आस्था के धाम श्री बड़ा बालाजी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया तथा प्रदेश सहित जिलेवासियों की सुख समृद्वि की ईश्वर से कामना की गई।


श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा मंत्री प्रमोद जैन भाया के साथ श्री बड़ा बालाजी धाम पहुंचकर विद्वान आचार्यो की देखरेख में सावन माह के दौरान चल रहे विशेष अभिषेक के तहत आज भगवान शिव का दूध, दही, शहद, विभिन्न सुगन्धों तथा फूलों, बिल्व पत्र, चमेली के तेल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।
श्रीमती भाया ने कहा कि सावन महीने का सम्बन्ध पूर्ण रूप से भगवान शिवजी से माना जाता है। इसी महीने में समुद्र मंथन हुआ था और भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया था। तपस्या, साधना और वरदान प्राप्ति की लिये यह महीना विशेष शुभ है। सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है क्योंकि श्रावण मास में सबसे अधिक वर्षा होने के आसार रहते हैं। यह माह देवों के देव महादेव के गर्म शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इस दौरान व्रत, दान व पूजा-पाठ करना अति उत्तम माना गया है। इस महीने में तपस्या और पूजा पाठ से महादेव जल्द प्रसन्न होते हैं।

(Visited 493 times, 1 visits today)

Check Also

हिन्दू धर्म के पक्षधर रहे बाबा साहेब डॉ.अम्बेडकर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कोटा महानगर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी न्यूजवेव@ कोटा …

error: Content is protected !!